देश

Video: AIADMK के MLA और किरण बेदी के बीच मंच पर हुई तीखी बहस, विधायक ने चिल्लाकर कहा "प्लीज गो"

गांधी जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम में उपराज्यपाल किरण बेदी और एक AIDMK विधायक के बीच मंच पर ही जमकर बहस हो गई. मंच पर इस तीखी कहासुनी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Video: AIADMK के MLA और किरण बेदी के बीच मंच पर हुई तीखी बहस, विधायक ने चिल्लाकर कहा
AIADMK के MLA और किरण बेदी के बीच मंच पर हुई तीखी बहस (Photo Credit- ANI Twitter)

पुडुचेरी: गांधी जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम में उपराज्यपाल किरण बेदी और एक AIDMK विधायक के बीच मंच पर ही जमकर बहस हो गई. मंच पर इस तीखी कहासुनी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किरण बेदी ने विधायक से कहा प्लीज गो. इसके बाद AIDMK विधायक ए अनबलगन ने दो बार चिल्लाकर किरण बेदी से 'प्लीज गो' कहा. विधायक के प्लीज गो कहने के बाद वीडियो में तालियों की आवाज भी सुनने में आ रही हैं.

यह पूरा वाकिया पुडुचेरी को खुले में शौच से मुक्त घोषित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुआ. किरण बेदी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थीं. इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री वी. नारायण स्वामी भी संबोधित करने वाले थे, पर शहर से बाहर होने के कारण वे इसमें भाग नहीं ले सके.

दरअसल, बेदी ने सरकारी कार्यक्रम के दौरान विधायक से भाषण छोटा करने के लिए कहा. इसी बात से विधायक नाराज हो गए. उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या उपराज्यपाल पुडुचेरी की राजकुमारी हैं?’’ कार्यक्रम से तुरंत बाद विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष वी वैतिलिंगम से भेंट कर घटना के बारे में जानकारी दी. यह भी पढ़ें- बिहार: गंगा में नहा रही 45 साल की महिला से गैंगरेप, वीडियो बना किया वायरल

पूरी घटना पर विधायक का आरोप है कि किरण बेदी के कहने पर उनका माइक बंद किया गया. इसी वजह से विधायक भड़क गए. विवाद होने की वजह से विधायक ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया.

वहीं किरण बेदी ने अनबलगन पर अक्खड़ होने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि अतीत में भी वह ऐसा गलत व्यवहार कर चुके हैं. ''वह तय समय सीमा से आगे और आगे बढ़ते चले गए, जबकि आगे कार्यक्रम बहुत लंबा था... उन्होंने रूकने के अनुरोध को खारिज कर दिया और अक्खड़ बने रहे.'' यह भी पढ़ें- कोलकाता मेडिकल कॉलेज में भीषण आग, फायरब्रि‍गेड की 10 गाड़ियां मौके पर

मामले के बाद किरण बेदी ने ट्वीट कर कहा, 'एक विधायक का बोलने के दौरान माइक बंद हो गया था, जबकि उनसे छोटे भाषण की गुजारिश की गई थी लेकिन उन्होंने अपील को नहीं माना. जिसके बाद वह भड़क गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2018 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).