बिहार: गंगा में नहा रही 45 साल की महिला से गैंगरेप, वीडियो बना किया वायरल
बता दें कि 45 साल की पीड़ित महिला जलगोविंद गांव स्थित गंगा घाट पर नहाने गई थी. उसी समय गांव के एक युवक और उसके साथियों ने महिला को पकड़ लिया और फिर जबरन रेप किया
पटना. महिला सुरक्षा से जुड़े तमाम कानून और बहसों के बावजूद देश में अपराध घट नहीं रहे हैं. अपराधी कानून को ठेंगा दिखाते हुए वारदात को अंजाम देने से नहीं चुक रहे हैं. एक ऐसा ही मामला बिहार के बाढ़ थाना क्षेत्र से सामने आया है. जहां पर एक महिला से गैंगरेप करने और उसका वीडियो वायरल कर दिया है. महिला उपवास के बाद गंगा नहाने गई थी जहां कुछ लोगों ने उसके दुष्कर्म किया.
बता दें कि 45 साल की पीड़ित महिला जलगोविंद गांव स्थित गंगा घाट पर नहाने गई थी. उसी समय गांव के एक युवक और उसके साथियों ने महिला को पकड़ लिया और फिर जबरन रेप किया. रेप के दौरान युवक के साथी उसका वीडियो बना रहे थे. जो बाद में वायरल हो गया. वहीं जैसे वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस को इसकी जानकारी मिली और उन्होंने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें:- मुलायम सिंह यादव के ऊपर मंडरा रहा जान जाने का खतरा, शिवपाल सिंह ने जताई हत्या की आशंका
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2018 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

