Uttarakhand Tunnel Rescue Operation Successful: सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के बाद NDRF कर्मियों में ख़ुशी, केक काटकर मनाया जश्न- देखें वीडियो
NDRF Team-Photo Credits ANI

Uttarakhand Tunnel Rescue Operation Successful: उत्तरकाशी के सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बचाने के बाद एनडीआरएफ कर्मी काफी खुश हैं. इन मजदूरों को बचाने के बाद NDRF कर्मियों में ने केक काटकर जश्न मनाया. एनडीआरएफ कर्मी शैलेश कुमार चौधरी ने कहा, "मैं सभी को बधाई देना चाहता हूं क्योंकि श्रमिकों को सफलतापूर्वक बचाया गया है. जब भी मैं अपना जन्मदिन मनाऊंगा, मुझे यह दृश्य और यह बचाव अभियान याद आएगा. दरअसल  NDRF कर्मी शैलेश कुमार चौधरी का आज जन्मदिन था. इस खास दिन को उन्होंने अपनी टीम के साथ 41 मजदूरों को बचाने के  बाद ख़ुशी मनाने के साथ अपना जन्मदिन मनाया.

Video: