एजेंसी न्यूज

Ramdesvir की आपूर्ति और बिक्री पर कड़ी नजर रखेंगे उत्तराखंड के सभी ड्रग इंस्पेक्टर

कोविड 19 के इलाज में प्रयुक्त होने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति और बिक्री पर कड़ी नजर रखने के लिए उत्तराखंड सरकार ने ड्रग इंस्पेक्टरों (औषधि निरीक्षकों)को अपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण करने के आदेश दिए है.

Ramdesvir की आपूर्ति और बिक्री पर कड़ी नजर रखेंगे उत्तराखंड के सभी ड्रग इंस्पेक्टर
रेमेडिसविर ( photo credit : PTI)

देहरादून, 6 मई : कोविड 19 (COVID-19) के इलाज में प्रयुक्त होने वाले रेमडेसिविर (Ramdesvir) इंजेक्शन की आपूर्ति और बिक्री पर कड़ी नजर रखने के लिए उत्तराखंड सरकार (Government of Uttarakhand) ने ड्रग इंस्पेक्टरों (औषधि निरीक्षकों)को अपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण करने के आदेश दिए है. सचिव, पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा राज्य के औषधि नियंत्रक को जारी एक आदेश में कहा गया कि हाल में उत्तराखंड उच्च न्यायालय द्वारा इस इंजेक्शन की आपूर्ति और बिक्री की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए थे. पाण्डेय ने कहा कि सभी औषधि निरीक्षक अपने क्षेत्रों में संचालित दवा की दुकानों का लगातार निरीक्षण करें जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं रेमडेसिविर की कमी तो नहीं है या उसकी कीमत ज्यादा तो नहीं वसूली जा रही है.

उन्होंने कहा कि संबंधित औषधि निरीक्षक यह भी सुनिश्चित करें कि रेमडेसिविर के हर पैक पर क्यूआर कोड जरूर लगा हो और अगर कोई फार्मासिस्ट रेमडेसिविर इंजेक्शन की जमाखोरी करता या उसके लिए तय कीमत से ज्यादा धन वसूल करता पाया जाए तो औषधि निरीक्षक उसके खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई करें . यह भी पढ़ें : Bihar: अपनों से दूर हुए ‘रिश्तेदार’, अनजान चेहरे बने ‘मददगार’

सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने बुधवार को बताया था कि प्रदेश के निजी अस्पतालों को रेमडेसिविर इंजेक्शन का इस्तेमाल तय मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार ही करने को कहा गया है. उन्होंने हालांकि कहा कि हमारे पास ये इंजेक्शन फिलहाल पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं .

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2021 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).