लखनऊ : यूपी पुलिस ने ई-रिक्शा चुराने के आरोप में 14 वर्षीय नाबालिग को दी यातनाएं, देखें तस्वीर

लखनऊ पुलिस ने एक 14 वर्षीय लड़के को उठा लिया और नाबालिग द्वारा ई-रिक्शा चुराने का आरोप स्वीकार नहीं करने पर उसे थर्ड डिग्री टार्चर दिया. मनीष कभी-कभार अपनी जरूरते पूरी करने के लिए रिक्शा चलाता था. पुलिस ने उसके पैरों को जूते से कुचला.

यूपी पुलिस ने ई-रिक्शा चुराने के आरोप नाबालिग की पिटाई की (Photo Credits : ANI/IANS)

लखनऊ : लखनऊ (Lucknow) पुलिस ने एक 14 वर्षीय लड़के को उठा लिया और नाबालिग द्वारा ई-रिक्शा (E-Rickshaw) चुराने का आरोप स्वीकार नहीं करने पर उसे थर्ड डिग्री टार्चर दिया. एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी ने सर्कल ऑफिसर तनु उपाध्याय से पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की जांच करने को कहा है.

रिपोर्टों के मुताबिक, अमरेश गौतम का ई-रिक्शा चोरी होने के बाद लड़के मनीष को तेलीबाग पुलिस ने पकड़ लिया था. मनीष कभी-कभार अपनी जरूरते पूरी करने के लिए रिक्शा चलाता था. उसके पिता एक दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते हैं.

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 200 किलो विस्फोटक बरामद

अमरेश गौतम द्वारा उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद गुरुवार को मनीष को तेलीबाग चौकी ले जाया गया. उसे पीटा गया और पुलिस ने उसे यातना दी और चोरी स्वीकरा करने के लिए कहा. पुलिस ने उसके पैरों को जूते से कुचला.

मनीष के परिवार ने तब एक सामाजिक कार्यकर्ता से संपर्क किया, जो शुक्रवार रात माता-पिता और पीड़ित को एसएसपी से मिलाने के लिए ले गया. लड़के की चिकित्सकीय जांच में पैरों पर सूजन और चोटों की पुष्टि हुई है. एसएसपी ने परिवार को आश्वासन दिया है कि जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड