UP के इटावा में 20 साल की लड़की की फोटो दिखा 45 साल की महिला से करा रहे थे शादी, दुल्हन देख पुलिस स्टेशन पहुंचा दूल्हा
शत्रुघन सिंह सिविल लाइन क्षेत्र के विजयपुरा का रहने वाला हैं. उसने यह भी पुलिस को बताया कि शादी से पहले उसे लड़की को एक मंदिर में दिखया गया था. जिसकी उम्र 20 साल थी. लड़की पसंद आने के बाद वह रस्म के तौर पर 15 हजार रूपया और एक किलो मिठाई भी दी थी. लेकिन गांव के दो लोग जो लोग उसकी शादी करवा रहे थे. वे लोग उसके साथ धोखा दे रहे थे. इसलिए उसने शादी करने से मना कर दिया.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इटावा (Etawah) के सिविल लाइन थाने में शुक्रवार की शाम एक युवक दूल्हे के पोशाक में जिसका नाम शत्रुघन सिंह (Shatrughan Singh) हैं. वह अपनी मां को साथ में लेकर दौड़ा-दौड़ा पुलिस स्टेशन पहुंचा. युवक ने जब पुलिस स्टेशन में अपनी फरियाद लिखवाने लगा तो पुलिस वाले भी चौक गए. दुल्हे ने अपनी फरियाद में बताया कि शुक्रवार को उसकी शादी एक 20 साल की लड़की जिसे वह पसंद किया था. उसके साथ सिविल लाइन क्षेत्र स्थित विजयपुरा काली माता मंदिर (Vijayapura Kali Mata Temple) में होने जा रही थी. शादी के अंतिम रस्म के दौरान उसने देखा तो उसे जो लड़की दिखाई गई तो वह नहीं बल्कि 45 साल की एक महिला थी. जिसे देखकर वह परेशान हो गया.
शत्रुघन सिंह सिविल लाइन क्षेत्र के विजयपुरा का रहने वाला हैं. उसने यह भी पुलिस को बताया कि शादी से पहले उसे लड़की को एक मंदिर में दिखया गया था. लड़की पसंद आने के बाद वह रस्म के तौर पर 15 हजार रूपया और एक किलो मिठाई भी दी थी. लेकिन गांव के दो लोग जो उसकी शादी करवा रहे थे. वे लोग उसके साथ धोखा दे रहे थे. इसलिए उसने शादी करने से मना कर दिया. दूल्हा शत्रुघन सिंह ने अपने फरियाद में बताया कि वह चाहता था कि उसने लड़की को जो पैसे दिए हैं. वह उसे वापस उसे दिया जाये. लेकिन लड़की के साथ आये लोगों ने उसके पैसे देने से मना करने के बाद उसे साथ गाली- गलौज के साथ ही मारपीट पर उतर आये. जिसके बाद उसे पुलिस स्टेशन आना पड़ा. यह भी पढ़े: 17 साल के लड़के से 22 साल की लड़की ने की शादी, बनी मां लेकिन फिर जो हुआ, कोई सोच नहीं सकत
वहीं इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि लड़के द्वारा पुलिस स्टेशन में दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी. शत्रुघन सिंह ने अपने फरियाद में गांव के दो लोग जो उसकी शादी करवा रहे थे उनके ऊपर 35 हजार रुपये लेने का आरोप भी लगाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2021 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

