Woman Crushing Puppy: यूपी में इंसानियत शर्मसार, महिला ने पैर से कुचलकर पिल्ले को की मारने की कोशिश

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक महिला का बेरहमी से भरा वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ है, जिसमें वह कार के अंदर अपने पिल्ले को पैर से कुचलते हुए नजर आ रही है. इस घटना से लखनऊ के लोग आक्रोशित है. उधर पुलिस ने भी महिला के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक महिला का बेरहमी से भरा वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ है, जिसमें वह कार के अंदर अपने पिल्ले (Puppy) को पैर से कुचलते हुए नजर आ रही है. इस घटना से लखनऊ के लोग आक्रोशित है. उधर पुलिस ने भी महिला के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम (Animal Cruelty Act) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पशु अधिकार कार्यकर्ता कामना पांडे (Kamna Pandey) की शिकायत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की. इस मामले में पूजा ढिल्लन (Pooja Dhillon) और उनके पति राज ढिल्लन (Raj Dhillon) को आरोपी बनाया गया है. International Dog Day 2020: कुत्ते क्यों होते हैं इंसानों के सबसे अच्छे दोस्त, इन वजहों को जानकर आप भी इस जानवर को पालना चाहेंगे

बताया जा रहा है कि आरोपी लखनऊ (Lucknow) के पॉश इलाके गोमती नगर (Gomti Nagar) के ओमेक्स हाइट्स (Omaxe Heights) में रहते है. दोनों वीडियो में एक महिला को कार में बैठे देखा जा सकता है, जबकि उसके पैरों के नीचे पिल्ले को कुचलकर मारने की कोशिश की जा रही है.

इस बीच, दंपति ने इस घटना में शामिल होने से इनकार किया है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि वे खुद "पशु प्रेमी" हैं और उनके घर पर एक पालतू कुत्ता भी है. उन्होंने वायरल वीडियो को ही फर्जी बताया है. उन्होंने कहा कि किसी ने शरारत करने के लिए कथित वीडियो एडिट कर बनाया है. इसके अलावा आरोपियों ने वीडियो को जरिए मानहानि के लिए कानूनी रास्ता अपनाने की भी बात कही है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट