उत्तर प्रदेश: चार साल की बच्ची को किडनैप करने वाले आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के काशीपुर गांव से दो माह पूर्व अपहृत हुई चार साल की बच्ची को पुलिस ने रविवार को बांदा जिले के एक गांव से बरामद कर उसके अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है.
बांदा: उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के काशीपुर गांव से दो माह पूर्व अपहृत हुई चार साल की बच्ची को पुलिस ने रविवार को बांदा जिले के एक गांव से बरामद कर उसके अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है. खागा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अंशुमान मिश्रा ने सोमवार को बताया ‘‘किशुनपुर थाना क्षेत्र के मजरा काशीपुर गांव की अपहृत चार साल की बच्ची को पुलिस ने रविवार को बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के मुड़वारा गांव से बरामद किया.
उसके अपहरणकर्ता सयाने (38 साल) को गिरफ्तार कर लिया गया है.’’ उन्होंने बताया ‘‘बच्ची दो माह पूर्व अपने घर के दरवाजे के सामने खेलते हुए गायब हो गयी थी.
उसके पिता रामबाबू ने थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया और घटना में बच्चा चोर गिरोह का हाथ होने का शक जाहिर किया था.'
संबंधित खबरें
Lucknow Shocker: लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात, महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या; बचाने आए दिव्यांग मासूम बेटे को भी उतारा मौत के घाट
Pilibhit: एम्बुलेंस के झटके से 'ब्रेन डेड' महिला की लौटी सांसें? जानिए इस 'चमत्कार' के पीछे का असली मेडिकल सच
Chitrakoot School Video: चित्रकूट में शिक्षा के मंदिर में अजीब मामला, सरकारी स्कूल में छात्राओं से कराई जा रही थी मालिश; प्रधानाध्यापिका निलंबित
Prashant Giri Attacked: मांसाहारी भोजन की फोटो वायरल होने के बाद कानपुर में मंदिर के पुजारी 'गोलू पंडित' पर भीड़ का हमला, पुलिस ने कराया बचाव (Watch Video)
\