Uttar Pradesh: प्रतापगढ़ शहर में अपनी ही शादी में दुल्हन ने हवे में चलाई गोली, दर्ज हुआ केस
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) शहर में एक दुल्हन (bride) पर अपनी ही शादी में हर्ष फायरिंग (Firing) करने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया था जिसके बाद पुलिस ने दुल्हन को ढूंढ निकाला. Uttar Pradesh: सीतापुर में वैवाहिक समारोह में करंट लगने से 4 लोगों की मौत, चार अन्य झुलसे

घटना शनिवार को यहां जेठवाड़ा क्षेत्र के लक्ष्मण का पुरवा गांव की है. दुल्हन रूपा पांडे, दूल्हे गिरिजा शंकर पांडे के साथ वरमाला के लिए मंच पर चढ़ रही थी. अचानक उसने अपने चाचा की लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और हवा में फायरिंग कर दी.

अब कोरोना काल में दुल्हन ने कानून की धज्जियां उड़ाते हुए फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है. कोर्ट के रोक के बावजूद भी प्रतापगढ़ में हर्ष फायरिंग की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.