Uttar Pradesh: वाराणसी जेल में हिंसा के लिए 41 पर मामला दर्ज
वाराणसी जेल में कथित हिंसा के आरोप में करीब 41 कैदियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जेलर वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी की शिकायत पर आईपीसी, आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम और जेल अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
वाराणसी, 27 फरवरी : वाराणसी जेल में कथित हिंसा के आरोप में करीब 41 कैदियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जेलर वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी की शिकायत पर आईपीसी, आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम और जेल अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
कैदी राजेश जायसवाल की दिल का दौरा से मौत के बाद जेल में हिंसा भड़क गई थी. जिला जेल में अफरा-तफरी मच गई, जिससे कैदियों ने हंगामा किया. उन्होंने पत्थरबाजी की और जेल प्रहरियों के साथ मारपीट भी की. यह भी पढ़ें : Uttarakhand: मौसम का मिजाज बिगड़ा, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी, मैदानी इलाकों में कोहरा
स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा. राजेश को कथित धोखाधड़ी के एक मामले में चेतगंज पुलिस ने सितंबर 2021 में गिरफ्तार किया था.
Tags
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश: बीजेपी को लग सकता है झटका, पार्टी के दो विधायकों ने कमलनाथ सरकार के पक्ष में किया वोट
Delhi Liquor Policy: दिल्ली में होली पर ड्राई डे खत्म, शराब की दुकानें खुलने पर सियासी घमासान, AAP ने पूछा- अब कहां हैं ED और CBI?
होली 2026 बैंक अवकाश: 4 मार्च को इन 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक रहेंगे बंद; देखें पूरी लिस्ट
Maharashtra Weather Alert: महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का असर शुरू, पुणे-विदर्भ समेत कई जिलों में अगले दो दिनों के लिए IMD ने जारी किया हीटवेव अलर्ट
\