Uttar Pradesh: कानपुर सड़क दुर्घटना में 4 की मौत
कानपुर से आ रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस ने गुरुवार को फिरोजाबाद रोड पर चलसर फ्लाईओवर पर खड़े एक कैंटर को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और अन्य कई घायल हो गए हैं.
आगरा, 10 जून : कानपुर से आ रही उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) रोडवेज की एक बस ने गुरुवार को फिरोजाबाद रोड पर चलसर फ्लाईओवर पर खड़े एक कैंटर को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और अन्य कई घायल हो गए हैं.
पुलिस ने कहा कि तरबूज से लदे कैंटर को मरम्मत के लिए सड़क के किनारे खड़ा किया गया था. घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़ें : चोकसी के अपहरण के मामले में संलिप्तता के आरोप से गुरजीत भंडाल ने किया इनकार
Agra: Four people died in a collision between a bus and DCM vehicle on Chhalesar flyover located on Agra-Kanpur highway, in Etmadpur. pic.twitter.com/Zan2VY5wnt
— ANI UP (@ANINewsUP) June 10, 2021
दो पुरुषों और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. कुछ घायल यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई है. हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2021 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

