एजेंसी न्यूज

यूपी के बलिया में 13 साल के लड़के की घिनौनी करतूत, अश्लील फिल्म देखने के बाद ढाई साल की बच्ची का किया रेप

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रेवती क्षेत्र में 13 साल के एक लड़के ने कथित रूप से मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्म देखने के बाद ढाई वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को पकड़ लिया. बच्ची की नानी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है.

यूपी के बलिया में 13 साल के लड़के की घिनौनी करतूत, अश्लील फिल्म देखने के बाद ढाई साल की बच्ची का किया रेप
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

उत्तर प्रदेश (Uttar Prdaesh) में बलिया (Ballia) जिले के रेवती क्षेत्र में 13 साल के एक लड़के ने कथित रूप से मोबाइल फोन (Mobile Phone) पर अश्लील फिल्म देखने के बाद ढाई वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को पकड़ लिया.  रेवती थाने के प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में रह रही ढाई साल की एक बच्ची गत 16 मार्च की शाम खेलते हुए ननिहाल के पड़ोस स्थित एक घर में चली गई.

वहां मौजूद 13 वर्षीय किशोर ने उससे कथित रूप से बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि ऐसा आरोप है कि लड़के ने वारदात से ऐन पहले मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्म देखी थी. यह भी पढ़ें- Rajasthan: झुंझुनू में मासूम बच्ची के साथ रेप के मामले में दोषी को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, जज ने कही ये बात.

पांडेय ने बताया कि बच्ची की नानी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज आरोपी किशोर को पकड़ लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2021 07:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).