US के राष्ट्रपति Joe Biden खुद चल कर पहुंचे PM मोदी से मिलने, नए भारत की ताकत से करोड़ो भारतीयों की सुबह सुहानी- Video
वीडियो में दिख रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन खुद चलकर पीएम मोदी के पास आते हैं और उनका अभिवादन करते हैं. इस दौरान पीएम मोदी भी उनसे गर्मजोशी से मिलते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जी7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) के लिए जर्मनी के दौरे पर हैं. इस दौरान भारत की बढ़ती ताकत का एक शानदार नजारा देखने को मिला. एक वीडियो सामने आया है कि जिसमें देखा जा सकता है कि जिस अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात करने के लिए दुनियाभर के नेता इंतजार में रहते हैं वे खुद भारतीय प्रधानमंत्री से मिलने के लिए आते हैं. भारत में स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों का विशाल बाजार उभर रहा: पीएम मोदी.
वीडियो में दिख रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन खुद चलकर पीएम मोदी के पास आते हैं और उनका अभिवादन करते हैं. इस दौरान पीएम मोदी भी उनसे गर्मजोशी से मिलते हैं.
यहां देखें वीडियो
US President Joe Biden walks up to greet PM Modi at the G7 Summit#joebiden #G7Summit #pmmodi pic.twitter.com/2BRhtP5oMP
— News18.com (@news18dotcom) June 28, 2022
वीडियो में दिख रहा है कि पीएम मोदी जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से बात कर रहे थे, इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन उनसे मिलने के लिए खुद चलकर आए. उन्होंने पीएम मोदी के कंधे पर पीछे से हाथ रखकर अपनी मौजूदगी का अहसास दिलाया. इसके बाद पीएम मोदी ने बेहद खुशी और उत्साह से उनसे हाथ मिलाया. दोनों नेताओं ने एक दूसरे का अभिवादन किया.
PMO ने शेयर की तस्वीरें
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्विटर इस मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की हैं. तस्वीरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और कनाडा प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो हैं. इन तमाम बड़े नेताओं के साथ प्रधानमंत्री की मुलाकात हुई.
PM @narendramodi with @POTUS @JoeBiden, @President @EmmanuelMacron and PM @JustinTrudeau at the G-7 Summit in Germany. pic.twitter.com/PFaKKqfGu4
— PMO India (@PMOIndia) June 27, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर ब्रिटेन, जापान और इटली के अपने समकक्षों से मुलाकात की और कई मुद्दों पर उनके साथ विचार विमर्श किया. प्रधानमंत्री मोदी ने सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी साल और विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयिसस से भी मुलाकात की.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2022 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

