देश

Uttar Pradesh: जमानत पर छूटते फिर की हैवानियत, बच्ची की दुष्कर्म के बाद की हत्या

संत कबीर नगर जिले की पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को फिर से गिरफ्तार किया है, जिसने जमानत पर बाहर रहने के दौरान सात साल की बच्ची का अपहरण कर उसका दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर दी.

Uttar Pradesh: जमानत पर छूटते फिर की हैवानियत, बच्ची की दुष्कर्म के बाद की हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Instagram)

संत कबीर नगर जिले की पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को फिर से गिरफ्तार किया है, जिसने जमानत पर बाहर रहने के दौरान सात साल की बच्ची का अपहरण कर उसका दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर दी.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) बृजेश सिंह (Brijesh Singh) ने कहा कि लड़की 4 नवंबर को लापता हो गई थी और शनिवार को उसका शव बरामद किया गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई. एसपी ने बताया कि रविवार को पकड़े गए आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. यह भी पढ़े: Gujarat: जामनगर में 10 साल की बच्ची के साथ प्रिंसिपल ने स्कूल बुलाकर की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

आरोपी ने पुलिस को बताया कि 4 नवंबर को जब उसने लड़की को अकेले देखा, तो वह उसे अगवा कर एक जंगल में ले गया. उसने पहले लड़की का दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी. आरोपी को हाल ही में एक लड़के के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के मामले में जमानत पर जेल से रिहा किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2020 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).