UP: ट्रेन में विदा हुई दुल्हन फरार, दूल्हे सहित पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश
मरुधर एक्सप्रेस बनारस से जयपुर की ओर जा रही थी, जिसमें जयपुर का परिवार और नई नवेली दुल्हन सफर कर रही थी. इस दौरान दुल्हन ने नमकीन में नशीला पदार्थ मिलाकर अपने परिजनों को दे दिया,
बनारस से शादी करके नई नवेली दुल्हन जयपुर जा रहा थी. इसी दौरान दुल्हन ट्रेन से फरार हो गई. आरोप है कि उसने नमकीन में नशीला पदार्थ मिलाकर ससुरालीजनों को खिलाया था. बेहोशी की हालत में ही परिवार गांव रामफल का नगला में रेलवे ट्रैक के किनारे उतार दिया गया. पीड़ित परिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. Kerala: ट्रांसजेंडर कपल के घर गूंजी किलकारी, लड़की से लड़का बने शख्स ने हाल ही में की थी अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा
मरुधर एक्सप्रेस बनारस से जयपुर की ओर जा रही थी, जिसमें जयपुर का परिवार और नई नवेली दुल्हन सफर कर रही थी. इस दौरान दुल्हन ने नमकीन में नशीला पदार्थ मिलाकर अपने परिजनों को दे दिया, जिसकी वजह से सभी बेहोश हो गए. घटना को अंजाम देने के बाद दुल्हन फरार हो गई.
रेलवे कर्मचारियों ने पीड़ित परिवार को आगरा फोर्ट स्टेशन पहुंचाया. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मरुधर एक्सप्रेस में जहरखुरानी की वारदात को दुल्हन द्वारा अंजाम दिया गया है. बेहोशी की हालत में परिवार को स्टेशन लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़ित परिवार के मुताबिक नई नवेली दुल्हन शायद शादी से खुश नहीं थी. इसीलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया. आरपीएफ मामले की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2023 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

