देश

Kerala: ट्रांसजेंडर कपल के घर गूंजी किलकारी, लड़की से लड़का बने शख्स ने हाल ही में की थी अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा

केरल के एक ट्रांसजेंडर कपल ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी को घोषणा की थी और अब दोनों के घर किलकारी गूंजी है. बुधवार को कोझिकोड के एक सरकारी अस्पताल में लड़की से लड़का बने प्रेग्नेंट शख्स ने बच्चे को जन्म दिया है.

Kerala: ट्रांसजेंडर कपल के घर गूंजी किलकारी, लड़की से लड़का बने शख्स ने हाल ही में की थी अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा
ट्रांसजेंडर कपल बने माता-पिता (Photo Credits: Instagram)

Transgender Couple Blessed With a Baby: केरल (Kerala) के एक ट्रांसजेंडर कपल (Transgender Couple) ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी को घोषणा की थी और अब दोनों के घर किलकारी गूंजी है. बुधवार को कोझिकोड (Kozhikode) के एक सरकारी अस्पताल में लड़की से लड़के बने प्रेग्नेंट शख्स ने बच्चे को जन्म दिया है. यह इस तरह का देश में पहला मामला बताया जा रहा है. आपको बता दें कि हाल ही में दंपत्ति ने घोषणा की थी वो जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे. देश में किसी ट्रांसजेंडर व्यक्ति के गर्भधारण का संभवत: यह पहला मामला है. पेशे से डांसर जिया पावल ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में घोषणा की थी कि उनके पार्टनर जहाद के गर्भ में आठ महीने का शिशु पल रहा है. कपल पिछले तीन साल से एक-दूसरे के साथ रह रहा है और अब दोनों माता-पिता बन गए हैं.

देखें ट्वीट-

देखें पोस्ट-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ziya Paval (@paval19)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2023 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).