UP Shocker: बरेली में नाली बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, जमकर चले ईंट-पत्थर, एक की मौत; दो जख्मी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

UP Shocker: यूपी के बरेली में दो पक्ष के बीच आपसी विवाद के बाद एक शख्स की मौत हो गई. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. दरअसल बरेली में नाली बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्ष की तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे. जिसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं दो लोग जख्मी हुए हैं. पुलिस के अनुसार जख्मी तीन लोगों में एक की मौत हो गई है. जबकि दो लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. बताना चाहेंगे कि दोनों पक्ष के बीच मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में भी देखा जा रहा है कि दोनों पक्ष झगड़ रहे हैं.

Video: