देश

UP Shocker: बहन के देवर ने किया कई बार रेप, 7 महीने की गर्भवती हुई 13 साल की नाबालिग, तबीयत खराब होने पर हुआ खुलासा

फरवरी में बच्ची अपनी मौसेरी बहन की ससुराल में आयोजित एक शादी में गई हुई थी. इस दौरान उसकी मौसेरी बहन के देवर ने कई दिनों तक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया.

UP Shocker: बहन के देवर ने किया कई बार रेप, 7 महीने की गर्भवती हुई 13 साल की नाबालिग, तबीयत खराब होने पर हुआ खुलासा
Representational Image (Photo Credit : PTI)

औरेया: यूपी के औरेया में रहने वाली 13 साल की नाबालिग गर्भवती पाई गई. तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था. जहां जांच में नाबालिग सात माह की गर्भवती निकली. पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है. UP Shocker: महिला का नहाने समय अश्लील वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेल, गैंगरेप के बाद 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

नाबालिग लड़की की एक दिन अचानक से तबीयत खराब हो गई. घरवाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो नाबालिग सात महीने की गर्भवती निकली. छोटी बच्ची के गर्भवती होने की खबर से परिवारवालों के होश उड़ गए. बच्ची से जब इस बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि मौसेरी बहन के देवर ने कई बार उसका रेप किया था, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई थी.

पीड़िता के पिता के मुताबिक, फरवरी में बच्ची अपनी मौसेरी बहन की ससुराल में आयोजित एक शादी में गई हुई थी. इस दौरान उसकी मौसेरी बहन के देवर ने कई दिनों तक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. नाबालिग के रेप में मौसेरी बहन का भी हाथ बताया जा रहा है. पिता ने बताया कि मौसेरी बहन को इस बात की पूरी जानकारी थी, लेकिन उसने देवर को रोकने की जगह उसका साथ दिया.

शादी के बाद बेटी घर आ गई, लेकिन उसने किसी को कुछ बताया नहीं. तबीयत खराब होने पर इस बात का खुलासा हुआ. नाबालिग के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. नाबालिग के साथ रेप करने के आरोप में आरोपी पर आईपीसी (IPC) की धारा 376, 120-बी सहित  दो अन्य धाराओं  में मुकदमा दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2022 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).