UP Shocker: महिला का नहाने समय अश्लील वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेल, गैंगरेप के बाद 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
यूपी के बस्ती जिले से गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के महिला का कुछ लोगों ने नहाते समय उसका अश्लील वीडियो बना लिया. जिसके बाद इन लोगों ने महिला को ब्लैकमेल कर गैंगरेप किया.
UP Shocker: यूपी के बस्ती जिले की रहने वाली महिला का लखनऊ में अपने मायके जाने के बाद गैंगरेप (Gangrape) का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मायके में नाहते समय कुछ लोगों ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया. जिसके बाद इन लोगों ने महिला को ब्लैकमेल कर गैंगरेप किया. . गैंगरेप की शिकार महिला का पति मुंबई में रहता है.महिला के शिकायत के बाद पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि गैंगरेप में एक विदेशी नागरिक भी शामिल है.
जानकारी के अनुसार महिला बस्ती क्षेत्र की रहने वाली है. महिला अपने ससुराल लखनऊ में अपने माता-पिता से मिलने के लिए गई थी. वहां पर इन दरिंदों ने महिला को नहाते समेत मौके का फायदा उठाकर उसका अश्लील वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया. आरोप है कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया. फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन में लग गई है. यह भी पढ़े: UP Shocker: गोरखपुर में 14 वर्षीय नाबालिग की इज्जत हुई तार-तार, साजिश के तहत गांव के युवक ने किया दुष्कर्म
यह उत्तर प्रदेश में क्या हो रहा है ? https://t.co/KnOJIEsqPW
— Nagma (@nagma_morarji) September 24, 2022
महिला की शिकायत पर पुलिस ने असलम, अहमद, दानिश, लाला, अली हसन, शरीफ, अनिल समेत एक विदेशी नागरिक समेत 9 लोगों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज किया है. पुलिस की माने तो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच जारी है. गैंगरेप की शिकार महिला का पति मुंबई में रहता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2022 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

