देश

UP Shocker: गोरखपुर में 14 वर्षीय नाबालिग की इज्जत हुई तार-तार, साजिश के तहत गांव के युवक ने किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के झंगहा से 14 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि जमीन विवाद में पड़ोसी के कहने पर युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है. वहीं गांव के सात लोगों ने पीड़िता का वीडियो बनाया

UP Shocker: गोरखपुर में 14 वर्षीय नाबालिग की इज्जत हुई तार-तार, साजिश के तहत गांव के युवक ने किया दुष्कर्म
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर जिले के झंगहा से 14 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि जमीन विवाद में पड़ोसी के कहने पर युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म (Rape) किया है. वहीं गांव के सात लोगों ने पीड़िता का वीडियो बनाया, पीड़ित परिवार के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. पुलिस ने आरोपी पर रेप तो 7 लोगों पर अपराध के लिए साजिश रचने का केस दर्ज किया है.

झंगहा पुलिस (Jhangha Police)को दी जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी के पिता ने कहा कि शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे उनकी 14 वर्षीय बेटी गांव के पस के बगीचे की तरफ गई थी. जब काम से घर लौटा तो वह नहीं थी. परिवार के लोगों ने पूछा तो पता चला कि शौच के लिए बाहर गई है, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटी. यह भी पढ़े: Gang-Rape in UP: यूपी के संभल में खेत में शौच के लिए गई 14 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप, मुंह में कपड़ा ठूसकर आरोपियों ने किया दुष्कर्म

नाबालिग को लापता होने के बाद परिवार वालों ने उसका तलाश शुरू की. लेकिन कहीं पर भी पता नहीं चला. लेकिन रात करीब 9 बजे नाबालिग रोते-बिलखते घर आई और अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी परिवार वालों से दी. नाबालिग ने बताया कि गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया है. इस साजिश में सात और लोग शामिल हैं. सबने दुष्कर्म का वीडियो बयाना.

बेटी के साथ घटित घटना को लेकर परिवार वालों ने देर ना करते हुए रात में ही झंगहा  पुलिस को सूचना दी. सूचना के  झंगहा थानाध्यक्ष व गोबडौर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए.  पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया.  साथ ही घटना स्थल का निरीक्षण करके पूरी जानकारी ली. पुलिस के अनुसार किशोरी के साथ घटना की जानकारी डायल 112 पर दी गई थी. तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की गई. दबिश देकर मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है.  पूछताछ की जा रही है.  अभी तक की जांच में जमीन विवाद की जानकारी मिली है. जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पीड़िता के पिता का आरोप है कि उसकी बड़ी बेटी के साथ ही  इस तरह की घटना  घट चुकी हैं. मामले में केस चल रहा है. ऐसे में पीड़िता के पिता चाहते है कि  इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई  हो.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2021 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).