UP Shocker: पार्लर के अंदर मेकअप कर रही थी दूल्हन, सनकी आशिक ने जबरन घुसकर मार दी गोली- VIDEO
Credit -Pixabay

UP Shocker: यूपी के झांसी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां सीपरी बाजार में अपनी शादी के लिए मेकअप कराने गई एक दुल्हन की पार्लर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान दीपक अहिरवार के रूप में हुई है. पार्लर की मालकिन ने बताया कि हमलावर ने पार्लर में जबरन प्रवेश करना चाहता था. वह दुल्हन से बात करने की मांग कर रहा था. इस दौरान पार्लर के मालिक और रिश्तेदारों द्वारा दरवाजा बंद करके दुल्हन को बचाने का प्रयास किया गया. इसके बावजूद नकाबपोश व्यक्ति दरवाजा तोड़कर जबरन अंदर घुस गया और दूल्हन को गोली मार दी. इसके बाद आनन-फानन में दतिया की रहने वाली दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. रविवार, 23 जून को होने वाली उसकी शादी एक खुशी का अवसर थी, जो एक गहरी गम के माहौल में बदल गई. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे पकड़ने के लिए दो पुलिस टीमों को भेजा है.

दुल्हन की पार्लर के अंदर गोली मारकर हत्या

आरोपी की तलाश में जुटी हैं पुलिस की दो टीमें