UP Road Accident Video: बरेली में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद कार में आग लगने के बाद धू-धूकर जली, एक बच्चा सहित 8 की मौत
UP Car Accident (Photo Credits Twitter)

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के बरेली में भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ़्तार से जा रही एक कार रांग साईंड से जाते समय ट्रक से टक्करा गई. टक्कर इनती भीषण थी कि कार में आग लग गई है. जिससे कार में सवार ड्राइवर समेत कोई बाहर नहीं निकल सका क्योंकि टक्कर के बाद कार लाक भी हो गई. हादसे पर पहुंचे बरेली के एसएसपी सुशील चंद्रभान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि भोजीपुरा के पास हाईवे पर यह हादसा हुआ है. एक कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई. जिसके बाद गाड़ी में आग लग गई. हादसे में एक बच्चे सहित 8 लोगों की मौत हुई. मौके पर पहुंची पुलिस सभी के के शव कार से निकाले लिए हैं. मामले की आगे के जांच के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

वहीं आग लगने के बाद कार कर वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कार धू-धूकर जल रही है.

बरेली में भीषण सड़क हादसा, 8 की मौत:

Video:

Tweet: