उत्तर प्रदेश: मंदिर का पुजारी निकला दरिंदा, 10 साल के बच्चे को बंधक बनाकर करता सबसे घिनौना काम
दरअसल पीड़ित 10 साला का बच्चा अपने घर से एक सप्ताह से लापता था. जिसकी तलाश परिवार कर रही थी. लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं मिल रहा था. इसी दौरान बच्चा एक दिन शनिवार को हनुमान मंदिर के पुजारी के कब्जे से छूट कर भाग निकला. घर पहुंच के उसने बताया कि बंधक बनाकर पुजारी चन्द्रशेखर बाबा द्वारा रोजाना कुकर्म करता था. जिसके पीड़ित बच्चे के परिवार वालों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया. वहीं मेडिकल रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हो गई है.
भगवान की पूजा करने के बाद इंसान मंदिर के पुराजी के पैर पड़ता है. क्योंकि पुजारी को भगवान का दूत माना जाता है. लेकिन यही पुजारी जो सत्य-असत्य और धर्म-अधर्म का पाठ पढ़ाता है वही अधर्म करे तो क्या होगा. एक ऐसा ही बेहद सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है. जहां मंदिर के पुजारी ने अपनी हवस की आग को बुझाने के लिए एक 10 साल के बच्चे के साथ ऐसा घिनौना काम किया जो इंसानियत को शर्मशार कर दिया.
मामला उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र का है, जहां के एक हनुमान मंदिर के पुजारी द्वारा कथित रूप से बंधक बनाकर एक 10 साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद आरोपी पुजारी फरार हो गया है. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. पुलिस ने आरोपी पुजारी के खिलाफ धारा-377 आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
यह भी पढ़ें:- राजधानी दिल्ली हुई फिर शर्मसार, वसंत कुंज में विदेशी महिला से गैंगरेप- पुलिस ने मामला किया दर्ज
दरअसल पीड़ित 10 साला का बच्चा अपने घर से एक सप्ताह से लापता था. जिसकी तलाश परिवार कर रही थी. लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं मिल रहा था. इसी दौरान बच्चा एक दिन शनिवार को हनुमान मंदिर के पुजारी के कब्जे से छूट कर भाग निकला. घर पहुंच के उसने बताया कि बंधक बनाकर पुजारी चन्द्रशेखर बाबा द्वारा रोजाना कुकर्म करता था. जिसके पीड़ित बच्चे के परिवार वालों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया. वहीं मेडिकल रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हो गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2019 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).