राजधानी दिल्ली हुई फिर शर्मसार, वसंत कुंज में विदेशी महिला से गैंगरेप- पुलिस ने मामला किया दर्ज
पुलिस को मिली शिकायत में महिला द्वारा आरोप लगाया गया है कि उसे मुख्य आरोपी ने बहाने से वसंत कुंज इलाके में 10 अगस्त को बुलाया था. जब महिला पहुंची तो उसके परिचित ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर कार में गैंग रेप की इस घटना को अंजाम दिया. इसमें से एक शख्स को महिला अच्छी तरह से जानते थी. आरोपियों ने गैंग-रेप की इस घटना को अंजाम स्कॉर्पियो कार के अंदर दिया गया. महिला के साथ गैंग रेप का मामला दर्ज किया गया है.
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) एक बार फिर से शर्मसार हो गई. महिलाओं के साथ हो रही छेड़खानी और रेप जैसी संगीन वारदात पर अब तक लगाम नहीं लग पाया है. एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला फिर सामने आया है. दक्षिण-पश्चिम जिले के थाना वसंत कुंज इलाके में एक विदेशी महिला ने पुलिस स्टेशन में गैंगरेप ( Gang-Raped) का मामला दर्ज कराया है. पीड़ित 31 साल महिला उज्बेकिस्तानी (Uzbekistan) की रहने वाली है. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उसे मुख्य आरोपी ने बहाने से वसंत कुंज इलाके में 10 अगस्त को बुलाया था. जहां उससे मिलने पहुंची तो आरोपियों ने स्कॉर्पियो कार के अंदर उसका गैंगरेप कर दिया.
पुलिस को मिली शिकायत में महिला द्वारा आरोप लगाया गया है कि उसे मुख्य आरोपी ने बहाने से वसंत कुंज इलाके में 10 अगस्त को बुलाया था. जब महिला पहुंची तो उसके परिचित ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर कार में गैंग रेप की इस घटना को अंजाम दिया. इसमें से एक शख्स को महिला अच्छी तरह से जानते थी. आरोपियों ने गैंग-रेप की इस घटना को अंजाम स्कॉर्पियो कार के अंदर दिया गया. महिला के साथ गैंग रेप का मामला दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें:- दिल्ली: दरिंदों की हैवानियत से कांप उठी इंसानियत की रूह, 11 लोगों ने लड़की से 30 दिनों तक किया गैंगरेप
Delhi: A 31-yr-old woman from Uzbekistan was allegedly thrashed & gang-raped by 3 men, in a car in Vasant Kunj area on 10 August. The woman had come to India 2 months ago. She claims to know one of the accused. Case registered & investigation underway. All accused are absconding.
— ANI (@ANI) August 12, 2019
फिलहाल खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस के मुताबिक महिला ने जब विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा भी गया. अगले दिन महिला ने पुलिस को सूचना दी. पीड़ित महिला दो महीने पहले ही दिल्ली आई थी. वहीं आरोपी गुड़गांव का रहने वाला है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2019 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).