देश

दिल्ली: दरिंदों की हैवानियत से कांप उठी इंसानियत की रूह, 11 लोगों ने लड़की से 30 दिनों तक किया गैंगरेप

राजधानी दिल्ली में आए दिन बलात्कार की खबरें आती रहती हैं. दिल्ली में गैंगरेप का एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. 11 लोग एक युवती को बंदी बनाकर बारी- बारी से उसके साथ एक महीने तक बलात्कार करते रहे....

दिल्ली: दरिंदों की हैवानियत से कांप उठी इंसानियत की रूह, 11 लोगों ने लड़की से 30 दिनों तक किया गैंगरेप
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

राजधानी दिल्ली में आए दिन बलात्कार की खबरें आती रहती हैं. दिल्ली में गैंगरेप का एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. 11 लोग एक युवती को बंदी बनाकर बारी- बारी से उसके साथ एक महीने तक बलात्कार करते रहे. ये मामला बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के मदनापुर गांव का है. एक महीने पहले कुछ लोगों ने लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर उसका अपहरण कर लिया. एक दिन मौका पाकर लड़की अपहरण कर्ताओं के चंगुल से भाग निकली और अपने घर पहुंच गई. पीड़ित लड़की के परिवार वाले उसे पुलिस स्टेशन ले गए और रिपोर्ट दर्ज कराई. लड़की ने बयान में बताया कि उसके साथ 11 लोगों ने एक महीने तक उसके साथ बलात्कार किया. जब वो इसका विरोध करती थी तो वो लोग बड़ी ही बेरहमी से उसकी पिटाई करते थे और जान से मारने की धमकी देते थे. एक दिन मौका पाकर वो रात के अंधेरे में भाग निकली. पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: यूपी: ICU में महिला से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. कुछ दिनों पहले हरियाणा की एक डांसर के साथ दिल्ली में कुछ लोगों गैंगरेप किया. दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने लड़की का फोन छीनकर उसे दिल्ली के खजूरी चौक पर फेंक दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2019 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).