Mathura Fire News: यूपी के मथुरा में केमिकल से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, धू-धूकर जलती आई नजर; देखें VIDEO
मथुरा जिले में मनोहरपुर आनंदगढ़ी के पास बरेली-जयपुर हाईवे पर केमिकल से लदे एक ट्रक में बुधवार 20 अगस्त को सुबह सुबह भीषण आग लग गई. आग ने ट्रक को पूरी तरह से घेर लिया और वह धू-धूकर जलने लगा
Mathura Fire News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मनोहरपुर आनंदगढ़ी के पास बरेली-जयपुर हाईवे पर केमिकल से लदे एक ट्रक में बुधवार 20 अगस्त को सुबह सुबह भीषण आग लग गई. आग ने ट्रक को पूरी तरह से घेर लिया और वह धू-धूकर जलने लगा. आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि दूर से ही धुआं दिखाई दे रहा था. इस दौरान आग पर काबू पाने के लिए दमकल की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं.
केमिकल से लदे ट्रक में लगी आग
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रक को धू-धूकर जलते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में दमकल की टीमें आग को बुझाने की कोशिश करती हुई नजर आ रही हैं. यह भी पढ़े: Badaun Fire News: यूपी के बदायूं में आग का तांडव, एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की टीम काबू पाने में जुटी; VIDEO
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
#WATCH | Uttar Pradesh | Overturned truck carrying chemicals caught fire on the Bareilly Jaipur Highway near Manoharpur Anand Ghadi in Mathura. Efforts to douse the fire are underway.
(Source: Fire Department) pic.twitter.com/d2S16nL34p
— ANI (@ANI) August 20, 2025
हालांकि, ट्रक के कहां से आ रहा था और चालक के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. फिलहाल, दमकल की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने के प्रयास कर रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2025 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

