Dead Body Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला के बेटे के मौत के बाद शव वाहन नहीं मिलने पर ठेले पर बेटे के शव लाकर भटकते वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मृतक का भाई ठेले पर पड़े शव को खिंच रहा है. वहीं मां लोगों से मदद के लिए गिदगिड़ा रही है. लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया है. यह परिवार इटावा का रहने वाला है. लेकिन मजदूरी के लिए मेरठ में रहता है. जहां पर महिला के बेटे की मौत होने पर उसे शव अंतिम संस्कार करने के लिए वाहन नहीं मिलने पर ठेले पर ही लेकर जाने पर मजबूर होना पड़ा. वहीं वीडियो वायरल होने पर सीएमओ ने शव वाहन नहीं मिलने पर जांच बैठाई है. जो इस मामले की जांच कर सरकार को रिपोट सौंपेगी.
Video:
माँ अपने बेटे का शव ठेले पर लेकर दर-दर भटक रही
मृतक का भाई ठेला खींच रहा, माँ गिड़गिड़ा रही लेकिन कोई मदद नहीं कर रहा
थक हार कर थाने पहुँचे तो पुलिस ने मदद की जिससे अंतिम संस्कार हुआ
इटावा का ये परिवार मजदूरी के लिए मेरठ में रह रहा था
CMO ने शव वाहन न मिलने को लेकर जाँच बिठाई pic.twitter.com/3kbZUUisME
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) September 6, 2023













QuickLY