शख्स ने ज्वैलर पर फेंका मिर्च पाउडर (Photo: Twitter)
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक शख्स जौहरी से सोने के गहने लूट ले गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. ज्वैलरी शॉप के मालिक जब उसे गहने दिखा रहे थे तो आरोपी ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया और जेवर लेकर फरार हो गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इस संबंध में जौनपुर पुलिस में मामला दर्ज किया गया है.
ज्वेलर की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका और गहने लेकर भागा बदमाश।
जौनपुर का बताया जा रहा है वीडियो @Uppolice @dgpup pic.twitter.com/X5Dtz7yNwV— Vijay Singh (@VijaySingh1254) December 22, 2022













QuickLY