UP: आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस वाले ने भेष बदलकर बना सब्जी विक्रेता, फिर ऐसे पकड़ा

लखनऊ में पुलिस ने सब्जी बेचने वाले का भेष बनाकर एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो कक्षा 6 की एक छात्रा का पीछा कर रहा था. पश्चिम क्षेत्र के एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा, "पहले हमने लड़की को स्कूल जाने के लिए मनाने की कोशिश की और कहा कि हम उसे सुरक्षा मुहैया कराएंगे

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

लखनऊ, 7 दिसंबर: लखनऊ में पुलिस ने सब्जी बेचने वाले का भेष बनाकर एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो कक्षा 6 की एक छात्रा का पीछा कर रहा था. पश्चिम क्षेत्र के एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा, "पहले हमने लड़की को स्कूल जाने के लिए मनाने की कोशिश की और कहा कि हम उसे सुरक्षा मुहैया कराएंगे. एक महिला अधिकारी ने लड़की से मुलाकात की और फिर सब्जी बेचने की आड़ में पुलिसकर्मी स्कूल के पास एक जगह पर रुका, जबकि एक महिला सिपाही घूंघट की आड़ में उसका पीछा करती रही.

मंगलवार को पीछा करने वाला उसके पास आया और उससे बात करने की कोशिश की. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.पीड़िता के परिजनों के मुताबिक 23 वर्षीय दिव्यम सिंह कुछ दिनों से बच्ची का पीछा कर रहा था. उसने उसे मोबाइल नंबर देने का झांसा दिया और फिर उससे चैटिंग करने लगा. यह भी पढ़े: UP: 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

उसने 26 नवंबर की रात कलाई घड़ी देने का झांसा देकर लड़की को मिलने के लिए मना लिया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा. लड़की के विरोध करने पर उसने उसे धमकाया और बाद में उसके माता-पिता को फोन कर उन्हें भी धमकाया.

पीड़िता के पिता ने कहा, "वह हमें अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन करता था। वह हमें गालियां देता था और हमें मारने की धमकी देता था। हमने उसे अपने घर के बाहर बाइक पर घूमते देखा और हमें डर था कि वह मेरी बेटी का अपहरण कर लेगा। हमें राहत मिली है कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू