Kanpur Petrol Pump Video: कानपुर में पेट्रोल पंप पर पुलिस वाले ने कुछ लोगों के साथ की लूटपाट, मैनेजर और सेल्समैन को पीटा भी गया (Watch Video)

Kanpur Petrol Pump Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पेट्रोल पंप पर पुलिस वाले द्वारा लूटपाट का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में 5-6 लोग पेट्रोप पंप के ऑफिस में घुसने के साथ मैनेजर और सेल्समैन को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं वारदात सीसीटीवी में कैद होने के बाद अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल करने के बाद अब इस मामले पर कानपुर पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है. हालांकि ताजा खबर जो है. उसके अनुसार मामले में कानपुर पुलिस ने पेट्रोल पंप पर मारपीट करने वाले पुलिस वाले को सस्पेंड कर दिया है.

Video: