UP: फोन पर देर तक बात करने को लेकर पति ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की

एक ठेकेदार ने कथित तौर पर अपनी पनी की हत्या कर दी और बाद में लखनऊ के तालकटोरा इलाके में अपने आवास पर कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली. यह जानकारी पुलिस ने दी.

suicide (Photo Credit : maxpixel)

लखनऊ, 5 अक्टूबर : एक ठेकेदार ने कथित तौर पर अपनी पनी की हत्या कर दी और बाद में लखनऊ के तालकटोरा इलाके में अपने आवास पर कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली. यह जानकारी पुलिस ने दी. ठेकेदार कथित तौर पर अपनी पत्नी के एक दोस्त के साथ टेलीफोन पर लंबी बातचीत को लेकर नाराज था.

50 वर्षीय ठेकेदार कुलवंत सिंह और उनकी 38 वर्षीय पत्नी पुष्पा सिंह अपने दो किशोर बेटों के साथ केतन विहार में रहते थे. घटना उस वक्त हुई, जब घर में बच्चे नहीं थे. बड़ा बेटा पढ़ने गया था, जबकि छोटा बेटा अपने दोस्त के यहां था. मंगलवार की शाम घर पहुंचने पर छोटे बेटे ने दोनों को मृत पाया और शोर मचाया. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी), पश्चिम क्षेत्र चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा, "महिला का सिर कुचला हुआ पाया गया और बगल में उसके पति का शव पंखे से लटका पाया गया." यह भी पढ़ें : Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बरात को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त, 25 लोगों की मौत

फर्श पर पत्थर का एक टुकड़ा भी मिला है. दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. "परिवार के सदस्यों के अनुसार, एक दोस्त के साथ पुष्पा के लंबे फोन कॉल पर दंपति नियमित रूप से लड़ते थे. प्रथम दृष्टया, ऐसा प्रतीत होता है कि दंपति का मंगलवार को झगड़ा हुआ था, जब दोनों बच्चे घर पर नहीं थे. आदमी ने गुस्से में पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी, उसके बाद खुद को फांसी लगा ली. आगे की जांच जारी है."

दंपति छोटे बेटे ने कहा, "मेरे माता-पिता अक्सर लड़ते रहते थे, लेकिन हमने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा. मैं एक दोस्त के घर खेलने के लिए लगभग 10 बजे घर से निकला और लौटने पर उन्हें मृत पाया. मैंने अपनी चाची को सूचित किया. उन्होंने पुलिस को फोन किया." दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Toss Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस