UP Hit-and-Drag Video: छजारसी टोल प्लाजा पर शख्स ने तेज रफ़्तार कार से स्टाफ को टक्कर मारने के बाद कुचलने की कोशिश की, वारदात CCTV में कैद
photo Credits Twitter

UP Hit-and-Drag Video: यूपी के हापुड में दिल दहला देने वाला एक वीडियो सामने आया है. दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित छजारसी टोल प्लाजा पर एक शख्स ने  स्टॉफ के एक कर्मचारी को अपनी कार से पहले टक्कर मारी. इसके बाद उसे कुचलने के लिए उसे कुछ दूर तक घसीटत रहा है. उसके द्वारा इस बर्बरता की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ़्तार से आ रही एक कार  वहां पर टोल प्लाजा के कर्मचारी अपनी कार चढ़ा देता है. इसके बाद उसे कुछ दूर तक घसीटा है. इस बीच वहां पर खड़े लोगों के हो हल्ला के बाद वह कार को रोकता है.

वारदात को लेकर पिलखुआ सर्कल के डीसीपी वरुण मिश्रा ने कहा, "व्यक्ति ने जान बूझकर छजारसी टोल प्लाजा के कर्मचारी पर अपनी कार चढ़ाई है. मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Video:

Tweet: