Viral Video: कुदरत का करिश्मा! UP में रोड क्रॉस करते समय ट्रेलर के नीचे आया बच्चा, लेकिन नहीं आई एक भी खरोंच

Viral Video: कहावत है जाको राखे साइयां मार सके न कोई! कुछ ऐसा ही यूपी के संत कबीर नगर में एक बच्चे के साथ हुआ. दरअसल वीडियो में एक बच्चा रोड क्रॉस कर रहा है. इस बीच वक़्त ट्रेलर से टकरा जाता है और वह ट्रेलर के नीचे आ जाता है. लोगों का लगा कि बच्चे की जान चली गई. लेकिन कुदरत के करिश्मा थी कि बच्चा बच गया और ट्रेलर गुजरने के बाद वह उठकर खड़ा हो गया. बच्चे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग हैरान है कि बच्चा कैसे बच गया. जबकि वह ट्रेलर के पूरा नीचे आ गया था.

Video: