Viral Video: यूपी के चंदौली में गांव की महिलाओं ने शराब की दुकान पर बोला धावा, ठेका बंद कराने की मांग की

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के पटपरा गांव में शराब का ठेका खुलने की वजह से आए दिन शराबी किस्म के लोग अपनी पत्नियों के साथ मारपीट कर रहे हैं. जिससे परेशान होकर गांव की कुछ महिलाएं शराब के ठेके पर धावा बोल दिया और दुकान में तोड़फोड़ की. उनकी मांग है कि शराब का ठेका गांव से कही दूर ले जाया जाये. क्योंकि शराब के ठेके के चलते ये दिन उनके पति शराब पीकर आने के बाद उनके साथ मारपीट करते हैं. शराब के ठेके पर तोड़फोड़ का वीडियो भी सामने आया है. कुछ महिलाएं तोड़फोड़ कर रही है. इस बीच इसकी सूचना पुलिस को लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तोड़फोड़ करने से रोका.

Video: