36 Prisoners HIV Positive: लखनऊ जिला जेल में 36 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं. इस संदर्भ में आशीष तिवारी, जेल अधीक्षक लखनऊ ने बताया कि यूपी एड्स कंट्रोल सोसायटी के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने दिसंबर 2023 में टेस्ट कराया था. जेल प्रशासन ने बंदियों का इलाज और काउंसिलिंग शुरू कर दिया है. संक्रमित कैदियों की खुराक भी बढ़ा दी गई है.
जांच में 36 नए बंदियों में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई. जेल में पहले से ही 11 मरीज संक्रमित थे। मौजूदा समय में संक्रमितों की संख्या 47 पहुंच गई है. संक्रमितों को दवाएं दी जा रही हैं. डॉक्टरों की टीम संक्रमितों की सेहत की निगरानी कर रही है. संक्रमण फैलने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
लखनऊ जिला जेल के 36 नए बंदियों में HIV संक्रमण की पुष्टि हुई है
◆ जेल प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है
◆ डॉक्टरों की टीम संक्रमितों की सेहत की निगरानी कर रही है
◆ संक्रमण फैलने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है
◆ इससे पहले 11 कैदी मिले थे… pic.twitter.com/71ZNJIseay
— News24 (@news24tvchannel) February 4, 2024













QuickLY