UC Survey: 87 प्रतिशत लोगों ने ‘जनता कर्फ्यू’ को बताया सफल, 84 प्रतिशत चाहते हैं ये जारी रहे
जनता कर्फ्यू को देखते हुए यूसी ने पूछा था कि क्या इसका आयोजन सफल रहा जिसका जवाब 57 हजार 182 लोगों ने दिया. इसमें से 49 हजार 892 लोगों ने कहा कि यह आयोजन सफल रहा जबकि 7 हजार 291 लोगों का कहना था कि यह सफल नहीं रहा.
UC Survey on Janta Curfew: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर 22 मार्च को पूरे देश में जनता कर्फ्यू का पालन किया गया. इस दौरान लोग घरों में रहें और शाम पांच बजे अपने-अपने घरों के बाहर ताली और थाली बजाया. इस मौके पर यूसी ब्राउजर (UC Browser) ने डिजिटल यूजर्स के बीच एक सर्वे किया. इसमें पूछे गए दो सवालों के जवाब में 87% लोगों ने माना कि यह आयोजन देश में सफल रहा. इसके साथ ही 84% लोगों ने साफ कहा कि इस जनता कर्फ्यू पूरे देश में ज्यादा दिनों तक लागू रखना चाहिए. गौरतलब है कि दुनिया के साथ भारत में भी कोरोना (Coronavirus) से ग्रसित लोगों की संख्य़ा में लगातार इजाफा हो रहा है.
जनता कर्फ्यू को देखते हुए यूसी ने पूछा था कि क्या इसका आयोजन सफल रहा जिसका जवाब 57 हजार 182 लोगों ने दिया. इसमें से 49 हजार 892 लोगों ने कहा कि यह आयोजन सफल रहा जबकि 7 हजार 291 लोगों का कहना था कि यह सफल नहीं रहा. इसी प्रकार यूसी ने अपने यूजर्स से पूछा कि क्या जनता कर्फ्यू को कुछ अन्य दिनों के लिए जारी कर देना चाहिए? तो इसका जवाब 72 हजार 399 लोगों ने दिया. इसमें से 60 हजार 898 लोगों का कहना था कि इसे लंबे समय तक बढ़ा देना चाहिए. साथ ही 11 हजार 442 इसके विरोध में थे.
Tags
संबंधित खबरें
PM Modi Gifts Big to Assam: असम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, सिलचर में किया 24,000 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
What Is PNG Connection: पीएनजी कनेक्शन क्या है और इसे कैसे लें? जानें फायदे और आवेदन की पूरी प्रक्रिया
PM Modi West Bengal Visit: पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर, 18 हजार करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
PM Modi West Bengal Visit: सुवेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे के बारे में दी जानकारी, कहा- 5 लाख से भी ज्यादा लोग होंगे शामिल
\