देश

Tyavarekoppa Tiger And Lion Safari: टाइवारेकोप्पा में टाइगर और लायन सफारी में आगंतुकों का पड़ा अकाल, जानवरों को गोद लेने की अपील

COVID-19 लॉकडाउन के बाद कर्नाटक के शिवमोग्गा में टाइरावारेकोपा में टाइगर और लायन सफारी में आगंतुकों की संख्या में भारी गिरावट आई है. "कुल 2.76 लाख लोगों ने लॉकडाउन से पहले सफारी का दौरा किया था, जो साल 2021 में 1.76 लाख हो गया है. इस बारे में सफारी के डायरेक्टर ने लोगों से जानवरों को अडॉप्ट करने के लिए मदद मांगी है.

Tyavarekoppa Tiger And Lion Safari: टाइवारेकोप्पा में टाइगर और लायन सफारी में आगंतुकों का पड़ा अकाल, जानवरों को गोद लेने की अपील
टाइवारेकोप्पा में टाइगर और लायन सफारी (Photo Credits: ANI)

COVID-19 लॉकडाउन के बाद कर्नाटक के शिवमोग्गा में टाइरावारेकोपा में टाइगर और लायन सफारी (Tyavarekoppa Tiger And Lion Safari) में आगंतुकों की संख्या में भारी गिरावट आई है. "कुल 2.76 लाख लोगों ने लॉकडाउन से पहले सफारी का दौरा किया था, जो साल 2021 में घटकर 1.76 लाख हो गया है. इस बारे में सफारी के डायरेक्टर ने लोगों से जानवरों को अडॉप्ट करने के लिए मदद मांगी है. शिवमोग्गा में टाइरावेरकोपा टाइगर और लायन सफारी 8 जून 2020 को फिर से खोला गया था.

खुलने के बाद चिड़ियाघर में सभी कोविड नियमों का पालन किया जा रहा था, जिसमें आगंतुकों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनना सुनिश्चित किया गया है. सफारी खुलने के बाद पक्षियों के जोड़े बाड़ों के अंदर रखे जा रहे हैं. अधिकारियों ने कहा कि परिसर में नियमित रूप से सफाई और छिड़काव का भी ध्यान रखा जा रहा है. टिकट काउंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए फ्लोर मार्किंग की गई है.

देखें ट्वीट:

देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. पिछले 24 घंटे में 2,95,041 नए मरीज सामने आए हैं. इस दौरान 2023 लोगों की मौत हुई है. देश में पहली बार एक दिन में 2 हजार से अधिक जान गयी है. बढ़ते मामलों के कारण देश के ज्यादातर राज्यों में लॉकडाउन लग चुका है. लॉकडाउन की वजह से जंगल सफारी और जू को एक बार फिर महामारी की मार झेलनी पड़ रही है. जानवरों को पालना मुश्किल हो रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2021 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).