Uttar Pradesh: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई है.
बदायूं (उप्र), 24 जून : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं जिले में एक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई है. पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार देर रात उसहैत क्षेत्र से तंबाकू लेकर फर्रुखाबाद जा रही एक ट्रैक्टर-ट्राली और सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल के बीच अटैना पुल पर जोरदार टक्कर हो गई.
इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार अस्लीम (35) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मनोज ने (22) उसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: जामुन तोड़ने पर दलित लड़कों की पेड़ से बांधकर की पिटाई
उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है. पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली चालक राजवीर को हिरासत में ले लिया है.
Tags
संबंधित खबरें
Bihar Food Poisoning: बिहार के बांका पुलिस लाइन में मेस का खाना खाने के बाद 100 से ज्यादा ट्रेनी जवान पड़े बीमार, अस्पताल में भर्ती
LPG की किल्लत के डर से देशभर में 'इंडक्शन' की भारी मांग: रसोई गैस के विकल्प के तौर पर इलेक्ट्रिक कुकिंग की ओर बढ़ रहे लोग
Mancherial Horror: तेलंगाना के मंचिरियाल में दर्दनाक हादसा, लोहे का स्टैंड 11 केवी लाइन से टकराया, करंट लगने से दो मजदूरों की मौत
VIDEO: मुंबई से सटे ठाणे में बड़ा हादसा, टेस्ट ड्राइव के दौरान गहरे गड्ढे में गिरी Tata Sierra, महिला चालक समेत 3 लोग जख्मी
\