Two women Burnt Alive: आगरा में सगाई समारोह में जिंदा जलीं दो महिलाएं, हलवाई भी झुलसा

आगरा में लगन सगाई के आयोजन में सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में हलवाई के साथ खाना बनाने आई दो महिलाएं जिंदा जल गई और हलवाई गंभीर रूप से झुलस गया.

Fire Representative (Photo Credit: Pixabay)

आगरा, 19 फरवरी: आगरा में लगन सगाई के आयोजन में सिलेंडर में आग लग गई. हादसे में हलवाई के साथ खाना बनाने आई दो महिलाएं जिंदा जल गई और हलवाई गंभीर रूप से झुलस गया. सगाई कार्यक्रम में हलवाई के साथ खाना बनाने पहुंची दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हलवाई गंभीर रूप से घायल है. बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं आयोजन में हलवाई के साथ सब्जी काटने और अन्य कामों में मदद करने के लिए गई थी. VIDEO बनवाने के चक्कर में गंगा नदी में डूबा युवक, NDA की तैयारी कर रहा था लड़का

हादसे के संबंध में मौके पर पहुंचे एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है और एक घायल पुरुष को इलाज के लिए भेजा गया है. मामले में अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है. मामला थाना सिकंदरा के बाईपुर अंतर्गत सुंदरवन कालोनी का है जहां मदन कुमार के बेटे की दो दिन बाद शादी थी. रविवार को सगाई की रस्म थी और मदन ने घर के पास ही दावत का इंतजाम किया था.

पुलिस ने बताया कि सुबह हलवाई कैलाशी खाना बनाने के लिए अपने साथ नगला बूढ़ी की रहने वाली शीला और लीला को लेकर आया था. दोनों सिलेंडर के पास बैठकर सब्जियां काट रही थी. इसी दौरान सिलेंडर की पिन ढीली हो गई और सिलेंडर में आग लग गई. कुछ ही सेकेंड में आग ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. उन्हें बचाने के प्रयास में हलवाई कैलाशी भी बुरी तरह से झुलस गया. पुलिस के अनुसार, हादसे में मरने वाली महिलाएं मजदूर परिवार की थीं. दोनों के पति मजदूरी का काम करते हैं और बस्ती में रहते थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड