तमिलनाडु में नदी के किनारे खेल रहे बच्चो को मिले 2 हजार आधार कार्ड
तमिलनाडु के तंजावुर जिले में मुल्लियारू नदी के किनारे करीब दो हजार आधार कार्ड मिले हैं. राजस्व अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
तंजावुर: तमिलनाडु (Tamil Nadu) के तंजावुर जिले में मुल्लियारू नदी के किनारे करीब दो हजार आधार कार्ड (Aadhaar Card) मिले हैं. राजस्व अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
अधिकारियों ने कहा कि इन आधार कार्डों को संबंधित डाक कर्मी कथित रूप से उचित लोगों तक नहीं पहुंचा पाए थे.
उन्होंने कहा कि तिरुतुरापुंडी के कुछ स्थानीय लोगों को इनमें अपने आधार कार्ड मिले हैं. जूट के थैलों में भरे आधार कार्ड नदी किनारे खेल रहे बच्चों को मिले थे.
इसके बाद राजस्व अधिकारी उस स्थान पर पहुंचे और कार्ड बरामद किये. अधिकारी ने कहा कि इनकी छपाई दो साल पहले हुई होगी.
पुलिस ने कहा कि ग्रामीण प्रशासन अधिकारी की शिकायत पर इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है.
संबंधित खबरें
Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल सहित 5 राज्यों में वोटिंग कब? आज शाम 4 बजे चुनाव आयोग कर सकता है ऐलान
How To Download Aadhaar Card via Whatsapp: अब व्हाट्सएप पर मिलेगा आधार कार्ड, बिना वेबसाइट जाए ऐसे करें डाउनलोड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
Gold Rate Today in Salem: तमिलनाडु के सेलम शहर में सोने की कीमतों में मामूली स्थिरता, खरीदारी से पहले चेक करें आज का ताजा रेट
Tamil Nadu Weather Update: तमिलनाडु में बदलेगा मौसम का मिजाज, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के चलते 10 जिलों में भारी बारिश का अनुमान
\