मां ने जबरदस्ती नाबालिग बेटी से देह व्यापार करवाया, मना करने पर जान से मारने की धमकीं दी
नरवाना शहर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग से उसकी मां द्वारा देह व्यापार कराने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
जींद: नरवाना शहर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग से उसकी मां द्वारा देह व्यापार कराने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
गौरतलब है कि नरवाना की एक नाबालिग किशोरी ने आरोप लगाया था कि उसकी मां सात माह से उससे गलत काम करा रही है. जब लड़की ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी.
आखिरकार लड़की ने अपने पिता को पूरी घटना के बारे में बताया. जिसके बाद पिता ने एक अक्टूबर को महिला थाना पुलिस को इसकी शिकायत की. महिला थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की की मां, दो युवकों को नामजद करते हुए कई अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था.
संबंधित खबरें
Delhi Cab Viral Audio: 'मेरी गाड़ी में मुसलमान अलाउड नहीं है'; धार्मिक भेदभाव के आरोप में दिल्ली के कैब ड्राइवर का अकाउंट सस्पेंड
Lockdown: भारत में नहीं लगेगा कोई 'लॉकडाउन'; केंद्र सरकार ने अफवाहों को किया खारिज, पश्चिम एशिया संकट के बीच शांति की अपील
ईंधन आपूर्ति पर सरकार का बड़ा बयान: एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का स्टॉक पर्याप्त; पैनिक बुकिंग और अफवाहों से बचने की सलाह
प्रयागराज: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और शिष्य मुकुंदानंद को राहत; इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में मंजूर की अग्रिम जमानत
\