उत्तर प्रदेश: एटा जिले में दो किसानों की जलकर हुई मौत, मामले की जांच जारी
उत्तर प्रदेश में एटा जिले के पिपहारा गांव में खेत पर बनाई गई झोपड़ी में आग लगने से दो किसानों की जलकर मौत हो गई है. यह घटना बुधवार तड़के हुई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने कहा, "दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
उत्तर प्रदेश/एटा, 28 जनवरी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में एटा जिले के पिपहारा गांव में खेत पर बनाई गई झोपड़ी में आग लगने से दो किसानों की जलकर मौत हो गई है. यह घटना बुधवार तड़के हुई. आग में झुलसकर मरने वालों की पहचान कालीचरण (45) और उनके दोस्त राधेश्याम (35) के रूप में की गई. कालीचरण के बड़े भाई शिवपाल के मुताबिक, ठंड से निजात पाने के लिए इन्होंने अंगीठी जलाई थी, जिससे झोपड़ी में आग लग गई.
बाद में शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने कहा, "दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
इनके परिवार के सदस्यों और गांव वालों का कहना है कि इन दोनों के द्वारा जलाई गई अंगीठी से झोपड़ी में आ लग गई. मामले की जांच की जा रही है. कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है."
Tags
संबंधित खबरें
Netanyahu Death News: क्या ईरान के हमले में मारे गए बेंजामिन नेतन्याहू? अफवाहों के बीच इजरायली PMO ने तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रधानमंत्री पूरी तरह सुरक्षित
Ayushman Card Campaign: योगी सरकार के विशेष अभियान में तीन माह में बने करीब 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड
Mirzapur Rabies Case: कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद किशोर में दिखे रेबीज के लक्षण, पानी से डर और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा
Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद में गैस की लाइन बनी मौत की कतार, सिलेंडर के इंतजार में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम; सरकार पर उठे सवाल
\