अहमदाबाद: सेल्फी लेने के दौरान झील में डूबे दो कॉलेज छात्र, हुई मौत
गुजरात के भावनगर में एक पॉलीटेक्निक के दो विद्यार्थी सेल्फी लेते समय झील में डूबकर मर गये. पुलिस के अनुसार उनकी पहचान हरविजयसिंह गोहिल (17) और विश्वराज गोहिल (18) के रुप में हुई है.
अहमदाबाद: गुजरात के भावनगर में एक पॉलीटेक्निक के दो विद्यार्थी सेल्फी लेते समय झील में डूबकर मर गये. पुलिस के अनुसार उनकी पहचान हरविजयसिंह गोहिल (17) और विश्वराज गोहिल (18) के रुप में हुई है.
विश्वराज के पिता किशोर गोहिल ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा यह कहकर घर से निकला था कि वह अपने दोस्त के साथ ट्यूशन जा रहा है.
पुलिस उपनिरीक्षक एस पी अग्रावत ने कहा, ‘‘प्राथमिक जांच से खुलासा हुआ है कि वे शहर के बोर तलाव झील गये थे जहां वे सेल्फी लेने के दौरान पानी में गिर गये.’’
उनके अनुसार एक सुरक्षा गार्ड ने हादसे की जानकारी मिलने पर अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी.
संबंधित खबरें
VIDEO: मुंबई से सटे ठाणे में बड़ा हादसा, टेस्ट ड्राइव के दौरान गहरे गड्ढे में गिरी Tata Sierra, महिला चालक समेत 3 लोग जख्मी
ICC T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का 'साइलेंट' मैच विनर, चैंपियन बनाने में निभाया अहम किरदार
Sanju Samson New Record: विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के क्लब में संजू सैमसन ने मारी एंट्री, इस मामले में बने वर्ल्ड के सिर्फ 9वें खिलाड़ी
Jasprit Bumrah New Milestone: टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह ने रचा अनोखा इतिहास, लसिथ मलिंगा के इस बड़े रिकॉर्ड को किया ध्वस्त; यहां देखें आकंड़ें
\