कोरोना वायरस: पृथक वार्ड में तैनात नर्स से की गई मारपीट, दो गिरफ्तार
नर्स के ड्यूटी से लौट कर घर आने पर नहाने के दौरान बाथरूम से पानी बहने पर कोरोना फैलने की आशंका को लेकर नर्स के साथ कथिततौर पर मारपीट की गई.
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय (Begusarai) जिले के सदर अस्पताल के पृथक वार्ड की प्रभारी एएनएम के साथ उनके पड़ोसियों ने कथिततौर पर मारपीट की. नर्स के ड्यूटी से लौट कर घर आने पर नहाने के दौरान बाथरूम से पानी बहने पर कोरोना फैलने की आशंका को लेकर नर्स के साथ कथिततौर पर मारपीट की गई. नगर थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने वारदात स्थल पहुंच कर आरोपित रामाशीष सिंह व छोटू कुमार को गिरफ्तार किया है.
सदर अस्पताल के पृथक वार्ड की प्रभारी एएनएम नीलूफा कुमारी के बयान पर पूर्व वार्ड पार्षद बमबम सिंह और दो महिला सहित कुल दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
संबंधित खबरें
Bihar Politics: बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए की अहम बैठक, विधायकों ने सभी सीटों पर जीत का किया दावा
Who is Syed Ata Hasnain: बिहार के नए राज्यपाल होंगे पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, आज सुबह 11 बजे लेंगे शपथ; जानें उनके बारे में
Bihar Food Poisoning: बिहार के बांका पुलिस लाइन में मेस का खाना खाने के बाद 100 से ज्यादा ट्रेनी जवान पड़े बीमार, अस्पताल में भर्ती
Cricketer Amit Mishra: IPL क्रिकेटर अमित मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, पत्नी गरिमा तिवारी ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न और मारपीट का नया मुकदमा
\