त्रिपुरा में निकाय चुनाव के बीच कथित पुलिस बर्बरता, टीएससी सांसदो का दिल्ली में गृह मंत्रालय के बाहर विरोध प्रदर्शन

त्रिपुरा: अगरतला में निकाय चुनाव के बीच हुई कथित पुलिस बर्बरता को लेकर तृणमूल सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. टीएमसी सांसद का एक डेलिगेशन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात के लिए समय मांग रहा है लेकिन गृह मंत्रालय से अब तक इस बात के लिए समय नहीं मिल पाया है.

Photo-ANI

त्रिपुरा: अगरतला में निकाय चुनाव के बीच हुई कथित पुलिस बर्बरता को लेकर तृणमूल सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. टीएमसी सांसद का एक डेलिगेशन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात के लिए समय मांग रहा है लेकिन गृह मंत्रालय से अब तक इस बात के लिए समय नहीं मिल पाया है.

वहीं टीएमसी सासंद डेरेक ओ ब्रायन, सुखेंदु शेखर रॉय, शांतनु सेन, डोला सेन सहित तृणमूल के 16 सांसद सोमवार सुबह दिल्ली में तृणमूल पार्टी कार्यालय पहुंचे.

वहीं गृह मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन के बीच TMC सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि, त्रिपुरा की सरकार को बर्ख़ास्त किया जाना चाहिए. त्रिपुरा में गुंडा राज कायम किया गया है. गृह मंत्री से हम मिलना चाहते थे, लेकिन उन्होंने हमें समय नहीं दिया है. हमारी TMC युवा नेता पर झूठा मुक़द्दमा दर्ज़ किया गया है.

वहीं, TMC सांसद सौगत राय ने कहा कि, त्रिपुरा में हुई घटना लोकतंत्र पर हमला है. हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात का वक़्त मांगा है, लेकिन अभी समय हमें नहीं मिला है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी आ रही हैं वे कई विरोधी नेताओं के साथ मुलाक़ात करेंगी.

दरअसल, त्रिपुरा में टीएमसी की नेता सायानी घोष को गिरफ्तार करने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. बता दें कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सायानी घोष पर आरोप लगाया है कि उन्होंने निकाय चुनावों के दौरान शनिवार रात को मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब की एक नुक्कड़ सभा को बाधित किया है. इसके साथ ही घोष पर कार्यकर्ता की हत्या और हमले का आरोप भी लगाया गया है.

वहीं इस मामले में बीजेपी की ओर से बयान सामने आया है कि, टीएमसी कार्यकर्ता असलम शेख की हत्या टीएमसी की अंदरूनी कलह का नतीजा है. टीएमसी त्रिपुरा में हिंसा फैला रही है. सायानी घोष की गिरफ्तारी के विरोध में अब टीएमसी त्रिपुरा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhijeet Dipke On Gyanesh Kumar: ‘ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी के लिए इतने अहम क्यों हैं?’ CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियों पर उठाए सवाल (VIDEO)

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'