ट्रंप ने अब सिनेमा पर फोड़ा 100% टैरिफ का बम! जानें बॉलीवुड, टॉलीवुड पर कितना होगा असर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने विदेशी फिल्मों पर 100% टैक्स (आयात शुल्क) लगाने का ऐलान किया है. इस फैसले का सबसे बड़ा असर भारतीय फिल्मों बॉलीवुड, टॉलीवुड और अन्य इंडस्ट्री पर पड़ सकता है.

Trump Drops 100% Tariff Bomb on Cinema | Instagram, X

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने विदेशी फिल्मों पर 100% टैक्स (आयात शुल्क) लगाने का ऐलान किया है. इस फैसले का सबसे बड़ा असर भारतीय फिल्मों बॉलीवुड, टॉलीवुड और अन्य इंडस्ट्री पर पड़ सकता है. अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय डायस्पोरा भारतीय फिल्मों का आनंद लेता है और अब उनकी जेब पर सीधा असर दिख सकता है.

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कोई फिल्म अमेरिका में रिलीज करने के लिए 5 करोड़ रुपये में खरीदी जाती है, तो अब उसकी लागत सीधी 10 करोड़ तक पहुंच जाएगी. ऐसे में टिकट के दाम 10-15 डॉलर से बढ़कर 20-30 डॉलर तक जा सकते हैं. इसका सीधा असर दर्शकों की जेब पर पड़ेगा और थियेटरों में भीड़ कम हो सकती है.

चीन को किनारे कर अमेरिका से दोस्ती? ट्रंप को कीमती खनिज दिखाते पाकिस्तान के PM और आर्मी चीफ की फोटो वायरल.

अमेरिका में भारतीय फिल्मों की बड़ी कमाई

तेलुगु फिल्मों का अमेरिका में सबसे बड़ा बाजार है, इसके बाद बॉलीवुड और फिर तमिल, मलयालम, पंजाबी फिल्में आती हैं. ‘बाहुबली 2’ ने अकेले अमेरिका में 22 मिलियन डॉलर कमाए थे, जबकि ‘RRR’, ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘क्लकी 2898AD’ जैसी फिल्मों ने 15-19 मिलियन डॉलर की कमाई की थी. अगर टिकट महंगे होंगे तो इतनी कमाई पाना मुश्किल हो सकता है.

फिल्म इंडस्ट्री की चिंता

फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स और प्रोड्यूसर्स का मानना है कि इस फैसले से थियेटर, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सैटेलाइट डिस्ट्रीब्यूशन सब पर असर पड़ेगा. इंडियन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने पहले ही चेतावनी दी थी कि इससे फुटफॉल (दर्शकों की संख्या) में गिरावट होगी और प्रोड्यूसर्स का हिस्सा भी घटेगा.

सांस्कृतिक कारोबार पर चोट

ट्रंप का कहना है कि विदेशी फिल्में अमेरिकी मूवी बिजनेस को नुकसान पहुंचा रही हैं. लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फैसला केवल भारत ही नहीं बल्कि हॉलीवुड को भी झटका देगा. क्योंकि आजकल ज्यादातर फिल्में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलकर बनाई जाती हैं. शूटिंग, VFX, पोस्ट-प्रोडक्शन सब कई देशों में बंटा होता है.

भारतीय दर्शकों पर सीधा असर

अमेरिका में रहने वाले भारतीय हर साल करीब 100 मिलियन डॉलर खर्च करते हैं भारतीय फिल्मों पर. टिकट दाम बढ़ने से भारतीय परिवारों के लिए फिल्म थियेटर जाना महंगा हो जाएगा. इससे भारतीय फिल्मों का प्रभाव अमेरिकी बाजार में कमजोर पड़ सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी