Raipur Truck Accident: रायपुर में भीषण सड़क हादसा! ट्रक खारुन नदी में जा गिरा, नशे में था गाड़ी का ड्राइवर, एक्सीडेंट का वीडियो आया सामने; VIDEO
छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक सड़क हादसा सामने आया है. जहांपर एक ट्रक महादेव घाट इलाके के खारुन नदी में ही गिर गया.
रायपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक सड़क हादसा सामने आया है. जहांपर एक ट्रक महादेव घाट इलाके के खारुन नदी में ही गिर गया. अमलेश्वर से रायपुर की तरफ आ रहा तेज रफ्तार हाइवा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सीधे खारुन नदी में गिर गया.गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.नदी में गिरने से पहले ट्रक घाट के पास बने एक पान ठेले से जा टकराया. उस वक्त ठेले पर कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन समय रहते सभी किनारे हट गए, जिससे बड़ी त्रासदी टल गई. मौजूद लोगों का कहना है कि ट्रक चालक नशे में था और जिसके कारण उसका ट्रक से नियंत्रण छूट गया.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @RkhulasaC नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Raipur Accident: छत्तीसगढ़ के रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत; 12 घायल (Watch Video)
ट्रक नदी में गिरा
#Raipur #news-रायपुर राजधानी:#महादेव घाट स्थित #खारुन नदी में गिरी हाइवा, #शराब के नशे में था ड्राइवर...#देखिए #वीडियो!#Raipur #cgnews #mahadevghat #accident @RaipurPoliceCG pic.twitter.com/O2Uy0ZByHT
— Rkhulasa (@RkhulasaC) August 17, 2025
नशे में था ड्राइवर
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय ट्रक चालक नशे में था और उसी वजह से उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया. लोगों का कहना है कि अगर ट्रक थोड़ी सी दूसरी दिशा में मुड़ जाता, तो कई लोग इसकी चपेट में आ सकते थे.घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण रखने और नशे में गाड़ी चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं. क्रेन बुलाकर नदी में गिरे ट्रक को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2025 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

