Cold Wave in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में जबरदस्त शीतलहर

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शुक्रवार को जबरदस्त शीतलहर जारी है. कश्मीर और लद्दाख में हर जगह न्यूनतम तापमान हिमांक से नीचे पहुंच गया है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "हम 4 से 5 जनवरी के बीच हल्की से सामान्य बर्फबारी की उम्मीद कर रहे हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

श्रीनगर, 1 जनवरी : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) और लद्दाख (Ladakh) में शुक्रवार को जबरदस्त शीतलहर जारी है. कश्मीर और लद्दाख में हर जगह न्यूनतम तापमान हिमांक से नीचे पहुंच गया है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "हम 4 से 5 जनवरी के बीच हल्की से सामान्य बर्फबारी (Snowfall) की उम्मीद कर रहे हैं. उस समय तक मौजूदा शीतलहर जारी रहने की संभावना है."

स्थानीय रूप से 'चिल्लई कलां' के नाम से जानी जाने वाली 40 दिनों की कठोर सर्दियों की लंबी अवधि 31 जनवरी को समाप्त होगी. श्रीनगर (Srinagar) में दिन का न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4, पहलगाम में शून्य से 7.8 और गुलमर्ग में शून्य से 9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. लद्दाख के लेह में शून्य से 17 डिग्री, कारगिल में शून्य से 17.4 डिग्री और द्रास में शून्य से 26.8 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान रात के न्यूनतम तापमान के रूप में दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : Cold Wave in North India: उत्तर भारत में शीतलहर हुई तेज, दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस हुआ

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 4.2, कटरा में 5.2, बटोत में 0.9, बनिहाल में 1.0 और भदरवाह में शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ. सड़क पर बेहद फिसलन भरी स्थिति के कारण, अधिकारियों ने शुक्रवार को घोषणा की है कि श्रीनगर-लेह राजमार्ग अगले आदेश तक बंद रहेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? साउथम्प्टन में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Toss Winner Prediction: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी