Cyclone Remal Live Tracker Map on Windy: चक्रवाती रेमल तूफान की बढ़ी रफ्तार, 26 मई को पश्चिम बंगाल तट से टकराने की आशंका, यहां चेक करें रिअल टाईम स्टेटस
चक्रवाती रेमल तूफान की रफ़्तार बढ़ चुकी है. जिसकी रफ़्तार तेजी से बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल की तरफ आ रही है. भारतीय मौसम विभाग ने रेमल तूफ़ान के 26 मई की शाम को पश्चिम बंगाल के तट से टकराने की आशंका जाहिर की है
Cyclone Remal Live Tracker Map on Windy: चक्रवाती रेमल तूफान की रफ़्तार बढ़ चुकी है. जिसकी रफ़्तार तेजी से बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल की तरफ आ रही है. भारतीय मौसम विभाग ने रेमल तूफ़ान के 26 मई की शाम को पश्चिम बंगाल के तट से टकराने की आशंका जाहिर की है. चक्रवाती रेमल तूफान की रफ़्तार फिलहाल विंडी में ट्रैक किया जा रहा है. मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि यह तूफ़ान 25 मई तक एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा. यदि मौसम विभाग से जुड़े विज्ञानियों का पूर्वानुमान सही रहा, तो यह चक्रवात रेमल 26 मई की शाम तक बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों पर पहुंचेगा. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ) के अनुसार इस दौरान 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच हवा चल सकती है.
वहीं चक्रवाती रेमल तूफान को देखते भारतीय मौसम विभाग ने समुद्र में मछली पकड़ने गए मछुआरों को तट पर लौटने और 27 मई तक बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है. क्योंकि इस दौरान तेज हवाओं के बारिश हो सकती है.
Cyclone Remal Live Tracker Map on Windy:
देखें ट्वीट:
Thereafter, to continue moving northeastwards, intensify further as cyclonic storm over eastcentral BOB by 25th May morning. Subsequently, it would move nearly northwards and reach near Bangladesh and adjoining West Bengal coasts by 26th May evening as a severe cyclonic storm.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 23, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2024 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

