Sambhajinagar News: महाराष्ट्र के संभाजीनगर में 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा टोयोटा किर्लोस्कर, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी- VIDEO
Credit -Twitter -X

Sambhajinagar News: कार निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर महाराष्ट्र के संभाजीनगर में 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है. इसकी जानकारी खुद राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी है. उन्होंने कहा कि यह संभाजीनगर के लिए बड़ी खुशी की बात है. यहां टोयोटा किर्लोस्कर की ईकाई आने से 8,000 प्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी. इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोबाइल में यह निवेश मराठवाड़ा के विकास को बढ़ावा देगा. यह उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में स्थित होने के बावजूद, उन्होंने इस बड़े निवेश के लिए संभाजीनगर को चुना.

संभाजीनगर में 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा टोयोटा किर्लोस्कर